शाजापुर: डांसी कब्रिस्तान का गेट अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त, समाज जनों ने नए गेट का निर्माण शुरू किया, शहर काजी
रविवार को दोपहर 12:00 मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर में मुस्लिम समुदाय की एकता और सहयोग का अद्भुत उदाहरण सामने आया है। डांसी कब्रिस्तान के गेट को अज्ञात वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, लेकिन इसके बाद समुदाय ने नए गेट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इस काम की शुरुआत शहर काजी एहसान उल्लाह ने स्वयं कुदाल चलाकर की है। यह एक अच्छी पहल है।