हरदोई: हरदोई में मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझकर पी कीटनाशक दवा, तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2026 हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पट्टी नयागांव में रविवार देर शाम एक ढाई वर्षीय मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझकर कीटनाशक दवा पी ली। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्ड भर्ती कराया गया है।अयांश नाम के इस बच्चे के पिता अमित ने बताया कि उनका ढाई वर्षीय पुत्र कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखी कीटनाशक दवा पी गया।