बिछिया: अंजनिया में सुबह से मूसलाधार बारिश! घरों तक पहुंचा पानी;जनजीवन अस्त-व्यस्त..!
बिछिया विकासखंड के अंजनिया क्षेत्र में सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। 3 जुलाई शुक्रवार सुबह 10बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश थमने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई हैl जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश का पानी कुछ स्थानों पर लोगों के घरों तक पहुंचा है l