कोंडागांव: गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोंडागांव के गांधी वार्ड में गौरा समिति का शानदार आयोजन हुआ
जिला मुख्यालय कोंडागांव के गांधी वार्ड में आज शुक्रवार शाम 4बजे दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौरा समिति ने पारा मोहले में भव्य नाचा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बैंड बाजे की धुन पर नाचने वाले कलाकारों ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। हर साल की तरह, इस वर्ष भी स्थानीय लोगों ने उत्सुकता से नाचा पार्टी को दान दक्षिणा देते हुए समर्थन किया है।