पट्टी: पूरे धनी चौराहे के पास पलटी स्कूली बस, बाल-बाल बचे आठ मासूम बच्चे
आसपुर देवसरा इलाके के दुकरा गांव स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल की एक बस मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पूरेधनी चौराहे पर बैक करते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि ब्रेक फेल होने से बस खेत में चली गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस पर बैठे चिलावा गांव के 8 मासूम बच्चे बाल बाल बच गए