सिवनी मालवा: ढाकनीपुरा में 500 लोगों को पीने के पानी की किल्लत, अधिकारियों ने टैंकर भेजने का दिया था आश्वासन
सिवनी मालवा तहसील से 20 किलोमीटर दूर स्थित सांटई ग्राम पंचायत के ढाकनीपुरा ग्राम में पेयजल संकट गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। लगभग 500 की आबादी वाले इस ग्राम में सभी हैंडपंप सूख चुके हैं और नल-जल योजना के तहत लगाए गए नल भी बंद पड़े हैं। वही शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि, जनपद पंचायत सीईओ और एसडीएम को इस समस्या से