सिवनी मालवा: गौ तस्करी मामले में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, मप्र गृह विभाग को भेजा जाएगा
सिवनी मालवा में गो तस्करी के बढ़ते मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे मप्र गृह विभाग के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान को सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र में सक्रिय गौतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। विहिप के सदस्यों ने बताया कि सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में कुछ गोवंश तस्कर लगातार सक्रिय हैं।