सिवनी मालवा: ग्राम हिरनखेड़ा में गौशाला में फेंसिंग के खंभे तोड़ने वाले दो युवकों को ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिवनी मालवा के ग्राम हिरनखेड़ा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दो युवकों ने जन भागीदारी से बन रही गौशाला में तोड़फोड़ कर दी। जिसकी ग्रामीणों ने शिकायत सिवनी मालवा थाने में की। मामले में संदीप हरियाले और महेश हरियाले नामक दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने गौशाला में लगाए गए फेंसिंग के खंभों को तोड़ दिया। थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने