सिवनी मालवा: पीएम श्री शासकीय कन्या स्कूल में हुई जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा, राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा चयन
सिवनी मालवा के पीएम श्री शासकीय कन्या स्कूल में बुधवार सुबह 11 बजे से दो दिवसीय जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शुरू हुआ। जन शिक्षा केंद्र स्तर की परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। कुल 578 प्रतिभागियों में से पहले दिन 271 छात्र शामिल हुए। वही बीईओ श्याम सिंह रघुवंशी के अनुसार, यह प्रतियोगिता कक्षा दूसरी से आठवीं तक के