मौजमाबाद: दूदू विधानसभा के मौजमाबाद समेत 13 लोकसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न, 64.6 फीसदी ने किया मतदान, देर रात आंकड़े जारी
जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 में राजस्थान के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आमतौर पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हो गया है। राज्य में दो चरण में मतदान हुआ। द्वितीय चरण के तहत टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ।