उरई: बंगरा थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Orai, Jalaun | Sep 22, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति ने महिला व बेटे पर विवाह के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई और महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।