उरई: उरई में एसपी दुर्गेश कुमार ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 29 उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदलते हुए किए तबादले।
Orai, Jalaun | Sep 22, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने आज 29 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदलते हुए उनके तबादले किए हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने उप निरीक्षक संजय कुमार को अपराध शाखा से जेल प्रभारी चौकी बनाया, और जालौन के चौकी प्रभारी कुलवंत को कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी भेजा है।