रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध और मोडिफाइड वाहनों के खिलाफ चलाया सघन अभियान, 30 वाहनों पर कसा शिकंजा
रावतसर पुलिस ने रविवार को अवैध व मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावतसर के नोहर तिराहे पर अवैध मॉडिफाई वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया जिसके तहत 30 वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई इस दौरान वाहनों की सघनता से जांच व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित किया है