पटेरा: हरपालपुर में बरखेड़ा थोवन के जंगल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Patera, Damoh | Sep 27, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के हरपालपुर के बरखेड़ा थोवन के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला,पुलिस के अनुसार,हरपालपुर निवासी राजेश पिता नारायण कुर्मी उम्र 45 वर्ष पिछले तीन दिनों से घर से लापता था,रविवार को उसका शव हरपालपुर के बरखेड़ा थोवन के जंगल में पेड़ से लटका मिला,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर घटना की जांच शुरू की।