भादरा: भादरा में सट्टा कारोबार पर पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
भादरा पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ईश्वरलाल, जितेन्द्र कुमार और दीनदयाल को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां और कुल 39 हजार 20 रुपये नकद बरामद हुए। तीनों के खिलाफ आरपीजीओ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।