सेवा की कहानी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। ग्राम नवागांव निवासी श्रीमती रीति सिदार ने कल्याणी से सहायता से जुड़कर बैंक से ऋण प्राप्त कर छोटा राइस मिल स्थापित किया है। वे राइस मिल के माध्यम से धान कुटाई एवं चावल तैयार करने का कार्य कर आय अर्जित कर रही हैं।
स्वरोजगार शुरू होने से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती रीति सिदार ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#सेवा_की_कहानी
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SaktiDist
Sakti, Chhattisgarh | Oct 5, 2026