बिंदकी: छिवली गांव में भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर के आगमन पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिवली गांव में पांडु नदी पुल के समीप गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर के फतेहपुर जनपद में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर और पटका पहनकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के लोगों से संगठन को और मजबूत करने को कहा।