रॉबर्ट्सगंज: आकांक्षी ब्लाक चतरा में 100 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया
सोनभद्र के आकांक्षी ब्लॉक चतरा में 100 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ और लाई उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 53 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित किया गया।