सुल्तानपुर: शहर स्थित पर्यावरण पार्क में घूमने गए युवक की बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
शहर के नबीपुर निवासी सुधांशु गुप्ता पुत्र मदनलाल गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मैं शहर स्थित पर्यावरण पार्क घूमने गया था।जहां मैने अपनी बाइक MP 04 MZ 3378 पार्क के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया।थोड़ी देर बाद जब मैं वापस लौटा तो बाइक गायब मिली।काफी खोजने के बाद भी बाइक नहीं मिली।पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर में केस दर्ज हुआ है।