सुल्तानपुर: अपना दल (एस) कार्यालय पर मंत्री आशीष पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन
अपना दल (एस) पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री व सुल्तानपुर प्रभारी मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अपना दल (एस) कार्यालय में एक दूसरे को केक खिलाकर मंत्री आशीष पटेल के उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु की कामना की।