सुल्तानपुर: कटवां गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर की आलमारी में रखे जेवर व नकदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुड़वार थानाक्षेत्र के कटवाँ गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीती रात 12 से 3 बजे के बीच में चोरों ने घर में घुसकर आलमारी में रखी 1हीरे की अंगूठी,5 सोने की अंगूठी,9जोड़ी पायल,7जोड़ी बिछिया,2सेट झुमकी,1सेट गले का हार,5मंगलसूत्र,2झाला,3बाला,2नथिया,3नाक कील व ₹95 हज़ार नगद चोरी कर लिया।केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।