सुल्तानपुर: धोपाप से जनवारीनाथ धाम तक निकली 171फीट लंबी कावड़ तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रहरी की प्रतिक्रिया
पौराणिक धाम धोपाप स्थित आदि माँ गोमती से जल लेकर कंधे पर निकाली गई ऐतिहासिक 171 फिट लम्बी तिरंगा कांवड यात्रा। गाजे-बाजे डीजे एवं झांकी के साथ निकली तिरंगा कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल। जगह-जगह तिरंगा कांवड़ यात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय कांवरिया सेवा समिति मनोज अग्रहरि ने प्रतिक्रिया दी है।