मंझनपुर: चरवा में कच्ची दीवार खड़ी करने पर बरपा कहर, चेयरमैन परिवार पर महिला और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप
चरवा नगर पंचायत में कच्ची दीवार खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना सामने आ गई। पीड़ित पक्ष ने नगर पंचायत चेयरमैन के परिवार के लोगों पर महिला और छोटे-छोटे बच्चों तक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़िता सूरज कली, निवासी चरवा नगर पंचायत ने यह आरोप लगाया है।