कोलेबिरा: अघरमा-कोरकोटोली सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
कोलेबिरा: रविवार दोपहर 2 बजे: अघरमा से कोरकोटोली तक निर्माणाधीन सड़क एवं गार्ड वॉल कार्य का कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कार्य में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।