🌾 पराली प्रबंधन के लिए रायसेन जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास, गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता अभियान
⚡पराली जलाने की घटनाओं को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
➡️ SDM, CEO जनपद सहित पूरा प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव-गांव पहुंचकर कृषक बंधुओं को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक कर रहा है।
➡️ ग्रामीण क्षेत्रों में कृषक चौपालों का आयोजन कर किसानों को पराली प्रबंधन के विभिन्न विकल्पों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी जा रही है।
➡️ कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया जिला स्तरीय डैशबोर्ड के माध्यम से पराली प्रबंधन गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
➡️ विगत वर्ष पराली जलाने की घटनाओं वाले हॉटस्पॉट चिन्हित कर इस वर्ष उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाएं और खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखें।
#पराली_प्रबंधन #किसान_जागरूकता #Raisen
JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Raisen, Madhya Pradesh | Nov 16, 2026