संगरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सा की नियुक्ति करवाने की मांग को लेकर वार्ड न. 34 के नागरिकों ने सोमवार दोपहर बाद 3 बजे उपखंड अधिकारी के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछले कुछ वर्ष से महिला चिकित्सा नहीं है। जिससे महिला व बच्चियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।