केसरिया: केसरिया थाना क्षेत्र के कढान वार्ड संख्या 10 स्थित मक्का के खेत से पुलिस ने बरामद की दो कार्टन अंग्रेजी शराब
केसरिया थाना क्षेत्र के कढान वार्ड संख्या 10 स्थित मक्का के खेत से पुलिस ने दो कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गया। बरामद कार्टन में कुल 96 पीस ऑफिसर च्वाइस ओरिजनल व्हीस्की पाई गई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को मक्का के खेत में शराब छुपाकर रखने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। आसपास के ल