मेहरमा: मेहरमा के डोय में बाइक सवार गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती; एक की मौत, दूसरा रेफर
Meherma, Godda | Sep 12, 2026 बीती रात्रि शुक्रवार को मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय के पास नशे धुत बाइक चालक दुर्घटनाग्रस हो गए, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस द्वारा मेहरमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ सुशांत के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया,जिसमें चंदन 35 वर्ष मृत घोषित किया गया,वही दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया