चूरू: चुरू के डीटीओ कार्यालय में नशे में हंगामा करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 7, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने डीटीओ कार्यालय में शराब के नशे में हंगामा करने और एक व्यक्ति को धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक कार्यालय में दीपक कुमार सैनी से विवाद कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर युवक कर्मचारियों के सामने जोर-जोर से चिल्ला रहा था।