गिर्वा: उदयपुर में महाकाल मंदिर में जलाभिषेक को लेकर हुआ हंगामा गिर्वा तहसीलदार ने मंदिर खुलवाकर करवाया जलाभिषेक।
Girwa, Udaipur | Mar 22, 2024 उदयपुर के महाकाल मंंदिर में गुरूवार को एक महिला जलाभिषेक को मंदिर में प्रवेश करने लगी तो उसे रोक दिया गया। इससे गुस्साई महिला वहीं पर बैठ गई और अंदर जाने की जिद्द पर अड़ गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर गिर्वा तहसीलदार को मौके पर आना पड़ा और उसके पूरे मामले को समझने के बाद अंदर प्रवेश करवाया।