गिर्वा: उदयपुर में होली को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिठाईयों के लिए सेम्पल, लैब में भेजे जाएगें सेम्पल को, होगी जांच।
Girwa, Udaipur | Mar 23, 2024 उदयपुर शहर में होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग ने मिठाई की दुकानों पर जांच के लिए सेम्पल लिए। खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि त्यौहार पर नकली चीजों की बिक्री बढ़ने की आंशका होती हैं। इसके लिए अलग—अलग दुकानों से सेम्पल लिए गए हैं। इन सेम्पल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और गलत सेम्पल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।