बेगूसराय: विकास आयुक्त की अध्यक्षता में CM के प्रस्तावित संवाद को लेकर VC के माध्यम से हुई बैठक, कार्यालय कक्ष से जुड़े डीएम
विकास आयुक्त बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से 12 अगस्त को प्रस्तावित संवाद को लेकर बैठक मंगलवार की दोपहर 01:00 बजे आयोजित की गई. इस मौके पर कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला जुड़े रहे, इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रस्तावित संवाद को लेकर तैयारी के संबंध में बिंदुबार समीक्षा की गई है.