मुज़फ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाजी के आरोपी को किया घायल गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाजी का आरोपी घायल गिरफ्तार मुजफ्फरनगर की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कछौली चौराहे के पास मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी के आरोपी तैयब निवासी सहारनपुर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 2 अक्टूबर को रोहाना मिल रेलवे फाटक के पास एक महिला को झांसे में लेकर उसके दोनों कुंडल ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4,360