फिरोज़ाबाद: न्यू भदान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मची सनसनी
थाना नगला खंगर क्षेत्र के न्यू भदान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह 11 बजे करीब एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया, जिससे उसकी पहचान और उम्र का आकलन कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रथम दृष्टया शव किसी महिला का होने की आशंका जताई जा रही है।