कटघोरा: भू-विस्थापितों का फूटा गुस्सा, घंटों धरना चलता रहा लेकिन SDM नहीं पहुंचे, तहसीलदार के भरोसे थमा आंदोलन
Katghora, Korba | May 20, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा में आज भू-विस्थापितों का गुस्सा प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खुलकर सड़क पर दिखाई दिया। अपनी जमीन, रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर हजारों ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया, लेकिन आरोप है कि घंटों धरना-प्रदर्शन के बावजूद एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी पीड़ा सुनने के बजाय तहसीलदार को भेजक