साहिबगंज: सकरीगली में फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारकर फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप
सकरीगली में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जानकारी अनुसार साहा बली सिंह की विवाहित पुत्री करिश्मा देवी की 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।