साहिबगंज: रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट के मैदान से निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली, उपायुक्त व अन्य अधिकारी रहे मौजूद
जिला प्रशासन व स्वीप कोषांग द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शहर के रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट के मैदान से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में उपायुक्त हेमंत सती व अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुलिस लाइन मैदान में सम्पन्न हुई।