साहिबगंज: बोहा मोड़ सकरीगली में दहेज के खातिर विवाहिता महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने उतारा मौत के घाट, परिजनों ने लगाया आरोप
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बोहा मोड़ सकरीगली निवासी विवाहिता महिला करिश्मा कुमारी को दहेज के खातिर उसके ही ससुराल पक्ष के लोगों जान से मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर इस घटना को लेकर मृतका विवाहिता महिला की मां मीरा देवी ने ससुराल पक्ष के दामाद समेत अन्य लोगों पर अपनी बेटी को जान से मारकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।