गिर्वा: उदयपुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 27 घरेलू और 4 व्यावसायिक सिलेंडर किए गए जब्त
Girwa, Udaipur | Mar 12, 2025 उदयपुर, रसद विभाग की विशेष जांच दल ने अवैध एलपीजी रीफिलिंग और गैस सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। गिरवा के उमरड़ा और रेटी स्टैंड क्षेत्र में जांच के दौरान 27 घरेलू, 4 व्यावसायिक गैस सिलेंडर, 33 प्रेशर रेगुलेटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि दोषियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की गयी l