किशनगंज: बिलासगढ़ में जागरूकता रथ का भव्य स्वागत, योजनाओं की दी गई जानकारी
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली ग्राम पंचायत बिलासगढ़ में राज्य सरकार का जागरूकता रथ पहुंचा, जिसका ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सरपंच प्रतिनिधि गौरी शंकर अहेड़ी ने तिलक व माला पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। पंचायत समिति से आए अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान किया।