नारनौल: नारनौल-सिंघाना मार्ग पर पचेरी खुर्द गांव के पास मिला युवक का नग्न शव, पुलिस को हत्या की आशंका
नारनौल- सिंघाना मार्ग पर पचेरी खुर्द के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक नग्न हालत में पड़ा हुआ था, ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।प्रथमदृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।