रामदेवरा पुलिस ने एक गांव में घर जलाने और तोड़फोड़ के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 13 जनवरी 2026 को रामदेवरा थाना क्षेत्र में हुई। थानाधिकारी खेताराम गोदारा ने बताया कि पीड़ित ने 14 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 13 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे रंजिश के चलते आरोपियों ने घर जला दिया था।