हायाघाट: चार दिन बाद भी नहीं सुधरी बिजली, लो वोल्टेज से जनजीवन अस्त-व्यस्त,आंधी-तूफान के बाद आपूर्ति बाधित, व्यवसायियों का कामकाज
हायाघाट प्रखंड के कई इलाकों में चार दिन पूर्व आए आंधी-तूफान के बाद से अब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। लगातार बाधित सप्लाई और लो वोल्टेज की समस्या से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली संकट का सबसे अधिक असर छोटे व्यवसायियों पर पड़ रहा है। आटा चक्की मिल और बिजली से चलने वाले अन्य काम पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।