विदिशा नगर: कृषि उपज मंडी में चना तुलाई केंद्र पर 6 तारीख से अब तक खरीदी नहीं होने पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई आपत्ति
शासन द्वारा 6 अप्रैल से चने की खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। लेकिन विदिशा के बरईपुरा खरीदी केंद्र पर चने के एक भी दाने की अब तक खरीदी नहीं की गई। किसानों के स्लॉट बुक होने और ट्राली लेकर पहुंचने के बावजूद उनके चने को रिजेक्ट कर दिया जाता है। तेवड़े को खरीदने से मना ही होने के कारण एक भी दाना तेवड़े का होने पर पूरी ट्रॉली रिजेक्ट हो जाती है।