डुमरा: सीतामढ़ी में 6 महीना बाद ₹104 करोड़ की स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज परियोजना का काम शुरू BJP नेता दर्शन कुमार के प्रयास का असर
सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में लगभग 104 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज परियोजना का कार्य करीब छह महीने तक बंद रहने के बाद बुधवार को पुनः शुरू हो गया। परियोजना के दोबारा शुरू होने से शहरवासियों में जलजमाव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गयी है।