खंडवा नगर: CHO ने जहर खाकर किया हंगामा, कहा- BMO करता है प्रताड़ना, वेतन भी रोका, अस्पताल में भर्ती
खंडवा में बुधवार देर शाम को एक महिला अधिकारी ने जहर खा लिया। महिला का पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर किल्लौद ब्लॉक के मालूद गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ है। गुरुवार सुबह 11 बजे महिला के पति ने जानकारी दी