मोरवा: मोरवा दक्षिणी पंचायत में करंट लगने से युवक की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
मोरवा दक्षिणी पंचायत के आनंदपुर मोरवा में बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मुखिया प्रिय रंजन गोपाल के द्वारा बताया गया कि बीती रात खेत में बिजली का तार आंधी के दौरान गिर गया था। गुरुवार की सुबह जब खेत में गया तो उसकी जानकारी उसे नहीं था।इसी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक किशोरी राय का बेटा रोशन कुमार है।