कासगंज: पीएम सूर्यघर योजना से रेखा वर्मा को ₹55 हजार सालाना लाभ मिला, डीएम और सीडीओ ने किया सम्मानित
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रेखा वर्मा ने अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर सालाना करीब ₹55,000 की बचत व अतिरिक्त आय हासिल की है। उन्हें केंद्र व राज्य सरकार से ₹1.08 लाख का अनुदान मिला। पहले उनका बिजली बिल करीब ₹4000 प्रति माह था, जो अब शून्य हो गया है। सोलर प्लांट से जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादन होने पर वे अतिरिक्त बिजली बेच रहीं।