जमुई में युवक की आ^त्म^ह^/त्या के बाद परिवार वालों ने ही दिया था ह^/त्या का रूप
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के बहियार में मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में नवादा जिले के कुम्हराबा गांव निवासी अंकित कुमार का श^व बरामद होने मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर लिया है। मृ^त^क की मां द्वारा लगाया गया ह^/त्या का आरोप फॉरेंसिक जांच व पुलिसिया अनुसंधान में झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने मृ^त^क की मां समेत चार रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को पूछताछ के बाद गुरुवार की शाम तक जेल भेजा जाएगा। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस वार्ता के दौरान जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।
एसडीपीओ ने बताया कि मृ^त^क युवक ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था और पत्नी के साथ अपने घर में रह रहा था। पुलिस की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच में सामने आया कि मंगलवार की रात युवक ने नवादा जिले में ही फां^/सी लगाकर आ^त्म^ह^/त्या की थी। आ^त्म^ह^/त्या की घटना को मृ^त^क की मां, मौसा और फूफा सहित अन्य लोगों ने मिलकर ह^/त्या का रूप देने के लिए श^व को नवादा जिले से लाकर मोहनपुर बहियार में फेंक दिया और साजिश के तहत लड़की के पिता समेत सात रिश्तेदार पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। इतना ही नहीं मृ^त^क की पत्नी को अलीगंज थाना क्षेत्र के सोनखार गांव स्थित उसके रिश्तेदार के घर पर छिपा दिया गया। लिहाजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रदीप थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मोबाइल डेटा, डिजिटल साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर गहन जांच की। जांच के दौरान मृ^त^क के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले। साथ ही मृ^त^क द्वारा लिखा गया सु^सा%इ-ड नोट भी बरामद हुआ, जिससे स्पष्ट हो गया कि उसने स्वयं आ^त्म^ह^ त्या की थी। जांच के क्रम में पुलिस ने सोनखार गांव से मृ^त^क की पत्नी को सकुशल बरामद कर लिया।
वहीं श^व को ठिकाने लगाने और पूरी साजिश रचने के आरोप में मृ^त^क की मां संगीता देवी, फूफा ईश्वरी मिस्त्री, मौसा मधुसूदन मिस्त्री और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां दीं, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि पुलिस ने मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच की। प्रारंभिक तौर पर ह^/त्या की आशंका थी, लेकिन तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डेटा और सु^सा^इ^ड नोट के आधार पर यह आ^त्म^ह^/त्या का मामला साबित हुआ। मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। #crime #viral #jamuipolice
Jamui, Jamui | Jul 16, 2026