बाढ़: बाढ़ पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एससी/एसटी कोर्ट पटना भेजा
Barh, Patna | May 23, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिशमन चक से पूर्व के मारपीट के आरोपी एवं एससी एसटी एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए सुबह लगभग 11 बजे बताया कि 2024 में दर्ज एससी एसटी एक्ट के तहत दलिशमन चक निवासी डब्लू कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु पटना एससी एसटी न्यायालय में भेज दिया गया है।